धनबाद, फरवरी 5 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में बुधवार से आयोजित श्रीश्री 108 कल्याणेश्वर शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा पर आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई। मंदिर परिसर से गाजे बाजे व पताका के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 251 महिलाएं व कन्याएं माथे पर कलश लिए चल रही थी। इस दौरान हर-हर महादेव, बमबम भोले, जयशिव शंभू, जय श्रीराम का उदघोष गूंजता रहा। कलश शोभा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी के लाल बंगला स्थित घाट पहुंची। यहां पर कलश में जल भरनी का रस्म पूरा किया गया। कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल, शर्बत आदि की व्यवस्था की गई थी। कलश शोभा यात्रा पुन: मंदिर पहुंची। यहां पर विधिवत कलश स्थापना की गई। अनुष्ठान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.