धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, वरीय संवाददाता श्रीश्री महावीर मंदिर व्यवसाय समिति हीरापुर हटिया में सोमवार को कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ हुआ। मंदिर में शिव परिवार, विष्णु परिवार, संतोषी मां, विश्वकर्मा भगवान का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया जा रहा है। पांच दिवसीय चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन सेामवार को कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें 551 महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर परिसर से महिलाएं सिर पर कलश लेकर राजेंद्र सरोवर (बेकारबांध) तक गईं और वहां से कलश में जल भरकर वापस महावीर मंदिर तक पहुंचीं। कलश यात्रा में विभिन्न झांकियों को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर व हटिया रोड को लाइटिंग से सजाया गया है। आयोजकों ने बताया कि तीन फरवरी को मंडप देवता स्थापन, पूजन हवन एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा। चार फरवरी को नित्याचन पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.