बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- कलश शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ बनौली गांव फोटो: राजगीर यात्रा-राजगीर के बनौली गांव में कलश शोभा यात्रा निकालते लोग। राजगीर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बनौली गांव में गुरुवार से पांच दिवसी श्री शिव परिवार सह हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ पूजन महोत्सव की शुरुआत की गयी। पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इसके बाद वरुण पूजन, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश का कार्यक्रम किया गया। शाम में श्रीमद भागवत कथा का पाठ किया गया। कथावाचक के रूप में वृंदावन-मथुरा से गौतम कश्यप जी महाराज पधारे हैं। शोभायात्रा में 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में आचार्य मनोज पांडेय, वार्ड पार्षद महेन्द्र यादव, ईं. संतोष कुमार, सरपंच राजीव रंजन कुमार, कौशल प्रसाद, पिंकू कुमार, राजीव कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रामलखन प्रसाद, बासो महत...