औरैया, फरवरी 6 -- रुरुगंज, संवाददाता। अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को विधि-विधान से बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर पांच दिनों से चल रहे यज्ञ का समापन भी हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। अंतिम दिन सुबह गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में बजरंगबली की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। जय सीताराम, जय बजरंगबली और श्रीराम जय राम जय जय राम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए रुरुकलां, रुरुगंज, साहूपुर, मलिकपुर, उड़ेलपुर सहित अन्य स्थानों से होकर गुजरे। नगर भ्रमण के उपरांत शोभायात्रा पुन: नवनिर्मित मंदिर परिसर पहुंची। यहां आचार्य रोहणी प्रसाद शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.