भागलपुर, जनवरी 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा बूढ़ानाथ सेवा संस्थान की ओर से सोमवार से सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन बूढ़ानाथ मंदिर मैदान स्थित मसानी काली स्थान के प्रांगण में किया जाएगा। कथा का श्रवण श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक पं. रविशंकर शास्त्री कराएंगे। संस्थान के सदस्य ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि महायज्ञ को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे आरके लेन स्थित कमला मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा करेंगे। समिति के सदस्य वार्ड पार्षद संजय सिन्हा, मुकेश सिंह, आलोक सिंह, ठाकुर मोहित सिंह, निरंजन सिंह, गुड्डू राय, विष्णु बाबा, संतोष कुमार, पंकज शुक्ला, गिरधारी पोद्दार आदि ने रविवार को बैठक कर तैयारियों की समी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.