गोड्डा, फरवरी 10 -- कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ तस्वीर संख्या 20 शोभा यात्रा में रथ पर सवार कथावाचिका गुंजन किशोरी। बसंतराय ।प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड के कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश के वृंदावन से पधारी कथावाचिका गुंजन किशोरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कलश शोभायात्रा बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब से कलश में जल ग्रहण कर प्रारंभ हुई। इसके बाद शोभायात्रा तालाब की परिक्रमा करते हुए बिशनपुर, जगदपुर एवं कदमा गांव का भ्रमण कर पुनः कथा स्थल मेदनीचक पहुंची। भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.