पीलीभीत, जून 3 -- नगर के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर रामकथा का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया। सुंदर कांड पाठ सेवा समूह की ओर से आयोजित रामकथा के पहले दिन महिलाओं ने पीत वस्त्र धारणकर गाजेबाजे के साथ नगर में धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली। जगह जगह कलश शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। नगर से सटी खन्नौत नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल कलशों में भरा। बाद में जल को यज्ञ भगवान को अर्पित किया। शाम को मानस मर्मज्ञ पं. अम्बरीष तिवारी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कथावाचक ने कहा, रामकथा का श्रवण कलयुग में सारे दुःखों के निवारण का मंत्र हैं। रामकथा जैसे धार्मिक आयोजन जहां भी होते हैं, वहां देवताओं का वास होता है। कथा के मध्य भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर थिरके। आरती के साथ पहले दिन की कथा का प्रसाद वितरण के साथ विराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.