सहरसा, फरवरी 10 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के परसबन्नी ठाकुरवारी परिसर में सोमवार को महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली जाएगी, वहीं 17 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें लोक गायिका उषा यादव अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित कई ग्रामीण जुटे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.