एटा, जून 18 -- एटा। कलश विसर्जन करने के बाद लौटते समय डीजे बजाने को लेकर कुछ लड़कों ने किशोरियों पर हमला कर दिया। हमले में दो किशोरी घायल हो गईं। अन्य किशोरियों के भी चोट आई है। ज्यादा चोट लगने पर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मामले की जानकारी मिरहची पुलिस को दी गई है। थाना मिरहची के गांव नगला कन्हई में श्रीमद भागवत कथा चला रही थी। सोमवार को कथा समाप्त हो गई। इसके बाद मंगलवार को गांव की लड़कियां, महिलाएं कलश विसर्जन करने के लिए गांव सिरसाटिप्पू स्थित नहर गई थी। कलश विसर्जन करने के बाद वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में गाने भी चल रहे थे। कुछ लड़के आए और रास्ते में ट्रैक्टर रोक लिया और वहीं नाचने की जिद करने लगे। महिलाओं ने आगे चलकर नाचने के लिए कहा बताया कि गर्मी अधिक है, कलश विसर्जन यात्रा में शामिल लड़कियों की तबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.