खगडि़या, जुलाई 23 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नागपंचमी के अवसर पर भगवती मंदिर में आयोजित सात दिवसीय नागपंचमी महोत्सव मंगलवार को कलश विसर्जन के साथ ंमगलवार को सम्पन्न हो गया। प्रात: सुबह से ही कलश विसर्जन के लिए महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीणों का भीड़ मंदिर परिसर में स्थित पंडाल में उमड़ने लगा। कलश विसर्जन से पूर्व हवन कर पूर्णाहुति दिया गया, तत्पश्चात मंदिर से कलश यात्रा निकल कर मानसी के विभिन्न चौक चौराहा से गुजरते हुए मटिहानी घाट पर पहुंचा, यहां 251 कन्याओं के सिरों पर रखे कलशों को विधि-विधान से गंगा में विसर्जित किया गया। कलश विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु डीजे पर चल रहे धार्मिक गीतों पर थिरकते हुए कलश विसर्जन को रवाना हुए। वहीं युवाओं ने नगाड़ा पर खूब धमाल दिखाया । कलश यात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.