खगडि़या, जून 9 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत के कामत टोल पकरैल में दो दिवसीय रामध्वनी महायज्ञ का कलश विसर्जन के साथ रविवार को हो गया। रामध्वनि महायज्ञ में आये उत्कृष्ट मंडली को यज्ञ कमेटी की ओर से शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। मंडली के द्वारा धार्मिक व देश भक्ति की झांकियां प्रस्तुत की गई। कलश विसर्जन दु:ख हरण स्थान में किया गया। इस दौरान महेश्वर साह महेश, व्यवस्थापक अशोक पासवान, सरपंच डा प्रमोद कुमार सिंह, पुर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव, पूर्व मुखिया अमित कुमार सिंह, पुर्व उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा, रामसकल शर्मा, इन्दल कुमार बिंद, धर्मेन्द्र कुमार पासवान, प्रभाष कुमार यादव, ढोरो पासवान, यशवीर कुमार, सुरेश यादव मतबाला, संतोष कुमार, बबलू शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.