गंगापार, अक्टूबर 8 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा के लोहगरा बाजार नीबी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में बच्चे महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया। उसके बाद कथा व्यास निर्मल कुमार के श्री मुख से प्रथम दिन की गोपार्णो प्रख्यान एवं भगवान परीक्षित के जन्म की कथा कही गई। मुख्य जजमान अमर नाथ दुबे एवं कांति दुबे के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं पुरुष व बच्चे मंत्रमुग्ध होकर कथा का अमृत पान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...