मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगला मुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से पूजा अर्चना के साथ हो गया। नगरी में बैंड बाजों के बीच कलश यात्रा निकाली। जिसका जगह जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बनारस से पधारे स्वामी ज्ञानेश्वरानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक हवन यज्ञ के बाद कलश पूजन से किया गया। जिसके बाद शोभा-यात्रा बैड-बाजों के बीच नगरी के मुख्य मार्गो से होती हुई गंगा घाट, अंबेडकर तिराहे, कल्याण देव चौक, हनुमत धाम, गणेश धाम बस स्टैंड, दुर्गा धाम, शिव धाम होकर वापस आश्रम में पहुंची। जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया। नगरी वासियों ने कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आश्रम के संस्थापक स्वामी अयोध्या प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.