सिद्धार्थ, दिसम्बर 24 -- पथरा बाजार। कस्बे में मंगलवार को लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भक्त जयकारा लगाते रहे। इस दौरान भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा का जल भरने के बाद विधि विधान से कलश स्थापित किया गया। यात्रा पथरा कस्बे से रवाना होकर सेहरी, टेढिया, पाला, बनगवा से होते हुए राप्ती तट के बघनी नानकार घाट पर पहुंची। यहां से जल भरकर वापस कथा स्थल पहुंची। मार्ग में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। बैंड बाजे एवं आतिशबाजी के साथ धूमधाम के साथ निकली कलश यात्रा में रथ पर राम दरबार की झांकी के साथ कस्बे वासीयों के साथ सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश के साथ चल रही थीं। वहीं युवक डीजे पर बज रहे भजनों पर थिरक रहे थे। इस दौरान संयोजक शुभम मिश्र, लक्ष्मी नारायण कसौधन, रमेश गुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.