औरैया, दिसम्बर 7 -- नगर के रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 11 दिसंबर तक चलने वाले 24 कुंडी राष्ट्र-सुर-समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। मनमोहक झांकियों और उत्साह से भरी महिलाओं की टोलियों के साथ निकली यात्रा से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। गायत्री परिवार के जिला संयोजक डॉ. हरी बाबू गुप्त तथा जिला प्रभारी महिला सुनीता तोमर के संयोजन में शक्तिपीठ परिसर से मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए यात्रा में शामिल हुईं। रथों पर वेद माता गायत्री और भारत माता के सजीव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पहले कलश पूजन का अनुष्ठान किया गया। आयोजको...