मुरादाबाद, फरवरी 17 -- नवीन नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव परिवार की पुनर्स्थापना की गई। कार्यक्रम का आरंभ मूर्तियों के पूजन से किया गया। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों की गूंज के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र शिव मय हो गया। मंदिर में शिव परिवार का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। आरती के बाद भगवान को भोग लगाया गया और भंडारा आरंभ किया गया। मुख्य यजमान सूरज एवं नमिता सक्सेना रहे। इसके साथ ही तीन दिवसीय मूर्ति पुनर्स्थापना कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान अतुल मालीवाल, सर्वेश, ओम प्रकाश शर्मा, आलोक सिन्हा, मनोज सक्सेना, केके शर्मा, करतार सिंह, अर्चिता गुप्ता, संजय गुप्तावरुण, ऋषभ सक्सेना, अभिकल्प जौहरी, रविंद्र जौ...