आगरा, जनवरी 8 -- बैंड बाजो की धुन पर निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश उठाए मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शाहगंज स्थित आटे वाली बगीची से पीली साड़ी में सजी महिलाएं 51 कलश सिर पर लेकर माथुर वैश्य भवन की ओर उत्साहपूर्वक चलीं। नाचते-गाते भक्तों के संग कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पचकुईया स्थित कथा स्थल माथुर वैश्य भवन पर पहुंची। बग्घी पर विराजमान व्यास पीठासीन आचार्य हरिदास अंकित कृष्ण महाराज आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। कथा के पहले दिन कथावाचक अंकित कृष्ण महाराज ने कथा स्थल पर महात्म्य कथा, धुंधकारी की कथा और कथा सुनने के नियमों के बारे में बताया। उन्होंने भागवत का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताते हुए कहा कि भागवत का श्रवण करने वाला कभी दुख...