फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के पटवनगली साईं मंदिर वाली गली स्थित श्री शिवनारायण मंदिर में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा प्रारंभ होने से पहले नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से धर्म ध्वजा और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ हुआ। मुख्य यजमान विक्रांत और मंजू ने सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ और मंगल कलश धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पीत वस्त्र धारण कर, सिर पर कलश लिए मंगल गान करती हुई चल रही थीं। शोभायात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर राधाकृष्ण मंदिर बजरिया रामलाल पहुंची। इसके बाद मुख्य मार्ग से होते हुए फूलमती मंदिर सधवाड़ा पहुंची और फिर कथा स्थल पर आकर सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.