चतरा, मई 31 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत कादे गांव में सात दिवसीय महायज्ञ मां भगवती देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह वैष्णवी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत शुक्रवार को कादे गांव में कलश यात्रा निकालाया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए आचार्यों द्वारा मंत्र उच्चारण कर किया गया। यज्ञ मंडप से कलश उठाकर नगर भ्रमण करते हुए जल भरकर पुन: यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख और शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.