लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- क्षेत्र के गांव सिकटारा के बूढ़े बाबा स्थान पर आयोजित होने वाले तृतीय यज्ञ एवम रासलीला कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों सहित श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे धार्मिक नारों से वातावरण भक्ति मय हो गया। यज्ञाचार्य सोनू त्रिवेदी व कथा व्यास अखिल शुक्ला की अगुवाई में कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गोमती नदी तक पहुंची। जहां विधि पूर्वक पूजन के बाद श्रद्धालुओ ने जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किए। श्रद्धालु अंकुल मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम 4 दिसंबर तक चलेगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...