शामली, जनवरी 4 -- कस्बे के जगदम्बा रोड पर रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन आरंभ हो गया। कथा का शुभारंभ पारंपरिक कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा श्री राम-श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जगदम्बा रोड स्थित श्रीमद्भागवत कथा पंडाल पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करती रहीं, वहीं जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री द्वारिका प्रसाद (टिहरी गढ़वाल) एवं पंडित श्री हर्षमणि रतूड़ी जी (मेरठ) द्वारा निभाया जा रहा है। कथा के आयोजन में पंडित राधासेमवाल, पंडित नरेश गैरोला तथा प...