सोनभद्र, फरवरी 19 -- विंढमगंज,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ीसेमर में सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में महा विष्णु यज्ञ व नवाह पारायण में गुरूवार को सुबह 10 बजे के लगभग एक किमी कलश यात्रा निकाला गया। इस दौरान यजमान डोमन कुशवाहा, भगवान यादव, रामजन्म कुशवाहा, विद्यानंद यादव, विजय चौरसिया, कमलेश पाल, राजकुमार कुशवाहा के साथ पूर्व विधायक हरिराम चेरो सहित क्षेत्र के हजारों महिला पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया। सर पर लिए कलश में बाबा डीहवार से सटे छठ घाट पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जल भरकर पुनः जय श्रीराम, यज्ञ भगवान की जय के जोरदार नारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगाते हुए यज्ञशाला में पहुंच कर कलश की स्थापना की गयी। बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी ...