गाजीपुर, मार्च 1 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ओड़राई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर होने वाला सप्त दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। मंदिर से 251 कन्याएं और महिलाओं के साथ मुख्य यजमानों ने कलश लेकर रथ, घोड़े, डीजे, बैंड बाजा की धुन पर पद यात्रा करते हुए मंदिर से बद्धूपुर नहर पर पहुंचे। जयकारा के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। नहर में प्रवाहित हो रहे गंगाजल को कलश मे भरकर मंदिर पर पहुंच कर यात्रा का समापन किया। मंदिर के महंत रामदास महाराज ने बताया कि कलश यात्रा के साथ यज्ञ कार्यक्रम शुरू हो गया। सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान रामजी विश्वकर्मा, दीपक मद्धेशिया, ओमप्रकाश राय सहित सभी ने यज्ञशाला में कलश का जल रखा। कलश यात्रा के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.