गाजीपुर, नवम्बर 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव स्थित बाबा श्याम दास कुटी के समीप रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। दो से पांच नवंबर तक चलने वाले इस महायज्ञ के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन, मंडप पूजन और परिक्रमा के बाद विशाल कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बच्चे पीताम्बर धारण कर गंगाजल से भरे कलश लिए यज्ञ स्थल से मुख्य मार्ग होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। यात्रा के दौरान गाजे-बाजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए "जय गायत्री माता" के गगनभेदी जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। महायज्ञ स्थल पर हवन कुंड, मंच पंडाल और बाहर से आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.