गाजीपुर, फरवरी 21 -- बारा। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम परिसर में शनिवार सुबह श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथावाचक सुभद्रानंद महाराज, मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी और ग्राम प्रधान गहमर बलवंत सिंह बाला के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में कलश लेकर गहमर नरवा घाट के लिए प्रस्थान किया। डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा खुदरा पथरा मार्ग से होते हुए गहमर नरवा घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से गंगा पूजन कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी। मंदिर समिति के सौजन्य से 22 फरवरी से 1 मार्च तक प्रतिदिन सायं 3 से 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कलश यात्रा में संदीप गुप्ता, सिमसिम सिंह डब्लू गहमरी, बबुआ बाबा, गोल्डन यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.