खगडि़या, फरवरी 9 -- बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में रविवार को नगर पंचायत स्तरीय हिन्दू सनातन धर्म का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें इस समाज के एकता, प्रगति एवं मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन आयोजन के पहले 551 कन्याओं के सहयोग से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो सम्मेलन स्थल से खाली कलश माथे पर लेकर प्रसिद्ध फुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर फुलवड़िया डीह के परिसर में पहुंच कर कलश में कुंआ से जल भर कर सम्मेलन स्थल के लिए प्रस्थान किया। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने के पूर्व कलश यात्री पूरे बेलदौर बाजार एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण कर सम्मेलन स्थल पर पहुंच कर इसका समापन किया। आरएसएस के स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन को सफल बनाने में संघ के बाल कार्य प्रमुख विधानचंद...