गिरडीह, फरवरी 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के धर्मपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार से 7 दिवसीय श्री-श्री 108 रुद्र शक्ति सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा यज्ञ परिसर से शुरू होकर नायकडीह स्थित तालाब तक गई। तालाब में यज्ञाचार्य कृष्ण वल्लभ उपाध्याय सहित पीयूष पाठक, रितेश तिवारी, राहुल पाठक, पंचानन दुबे, संदीप ओझा, राकेश पाठक सहित अन्य पुरोहितों ने विधि - विधान से कलश का पूजन करवाया। पुनः कलश में जल भरा गया। नायकडीह से यह कलश यात्रा मोहदा मोड़, भयहरण मंडा, मोहनडीह, पुराना बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ परिसर पहुंची। इस क्रम में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने दुबे बाबा, अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया। यज्ञ परिसर में पहुंचकर कलश यात्रा...