सीतापुर, फरवरी 1 -- कमलापुर, संवाददाता। कसमंडा में श्री गणेशोत्थान धर्मादा सेवा समिति पतारा कला द्वारा संचालित श्री गणेश महायज्ञ एवं वार्षिकोत्सव व 41 वां महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को हुआ। ढोल बाजे के साथ सैकड़ों भक्तों ने जल कलश यात्रा में शामिल होकर यज्ञ की शोभा बढ़ाई। जल कलश यात्रा मंदिर स्थल से निकलकर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों की परिक्रमा करते संगम तट पीर नगर में जल लेकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। रमापति राम त्रिपाठी, उमेश शुक्ला,अशोक कुमार दीक्षित आचार्यों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। तत्पश्चात भक्तों द्वारा भरे गए सभी कलसों को यज्ञशाला में स्थापित कर यज्ञाचार्य रमापति पाठक शास्त्री व्याकरणाचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन वंदन करते हुए महायज्ञ की शुरुआत की गई। महायज्ञ का समापन नौ फरवरी को होगा। इस अवसर...