गोपालगंज, फरवरी 15 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड के श्री राम जानकी मंदिर भृंगीचक में संत शिरोमणि बाबा विशंभर दास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महायज्ञ की शुरुआत 19 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। आयोजन समिति के अनुसार इस कलश यात्रा में 5100 कन्याओं के शामिल होने की संभावना है। महायज्ञ के दौरान वृंदावन से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं अयोध्या धाम से आ रही रामलीला मंडली श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की लीलाओं का सजीव मंचन दिखाएगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए झूला मेला भी लगाया जाएगा। महायज्ञ का समापन 1 मार्च को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.