हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता श्री त्रिपुर सुंदरी शक्तिपीठ श्री बालाजी मंदिर, रूपनगर में 10 महाविद्या श्री यंत्र की स्थापना दिवस से पूर्व, गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा रानीबाग स्थित गार्गी नदी से जल लेकर दुर्गा मंदिर, मुखानी से प्रारंभ हुई और श्री बालाजी मंदिर, रूपनगर पहुंचकर संपन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में सहभागिता की। इसके बाद, मंदिर में देश के विभिन्न स्थानों से आए विद्वान पंडितों ने पूजन संपन्न कराया। इनमें राजस्थान के प्रफुल्ल भाई दवे सिरोही, काशी के दत्तात्रेय नारायण रटाटे, मुंबई के भवदीप भाई ओझा, हरिद्वार के भुवन चंद्र पनेरू और मैसूर के रमेश भाई गौर शामिल रहे। मंदिर के मुख्य यजमान पुरनचंद पाठक और हेमा पाठक ने पूजन किया। मुकेश बोरा, गौरव मेहरा, सुभाष कांडपाल, उमेश चंद किरोला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.