चंदौली, फरवरी 4 -- धानापुर हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर क्षेत्र के गुरेहू गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। इस क्रम में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के साथ कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। सभी ने नरौली पहुंचकर गंगा स्नान किया। वहां से काफी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा नरौली गंगा घाट से निकलकर धानापुर होते हुए गुरेहूं गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। इस कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में जय श्री राम के नारों ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय बना दिया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम के सहयोगी राजीव यादव ने बताया कि पहले दिन रामायण पाठ रामचरित मानस के स...