बोकारो, फरवरी 5 -- बोकारो l कलश यात्रा के साथ सतनपुर शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना समारोह गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया l वास्तु विहार प्रोजेक्ट 5 सतनपुर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा में सिर पर कलश लेकर महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर हिस्सा 5लियाl यह कलश यात्रा सतनपुर शिव मंदिर से शुरू होकर छतरपुर स्थित दरगाह नदी तक महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर गई lवहां पर मंदिर के पुजारी के मंत्रच्चारण के बीच मंगल कलश में विधिपूर्वक जल को भरा गया lउसके बाद महिलाएं पुनः जल से भरे हुए मंगल कलश को सिर पर रखकर वापस रतनपुर शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर जाकर एकत्रित कर दिया lजबकि शुक्रवार को शिव मंदिर में भगवान शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू किया जाएगाl मौके पर पूजा कमेटी के ...