धनबाद, फरवरी 3 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा के माटीगढ़ स्थित गोवर्धन पहाड़ी परिसर में आयोजित श्रीश्री 108 श्री लक्ष्मी नारायण सात दिवसीय महायज्ञ सह राधा कृष्ण, शिव परिवार एवं हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार की सुबह जमुनिया नदी से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 251 कलशों में पवित्र जल भरकर कुंवारी कन्या व महिलाएं माटीगढ़ कॉलोनी का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचीं। कलश यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी शामिल हुए। यज्ञ के सभी अनुष्ठान देवघर के आचार्य प्रकाश चंद्र शास्त्री, बिन्देश्वरी शास्त्री, त्रिलोचन शास्त्री, अनूप पांडेय व मंदिर के पूजारी परशुराम पांडेय द्वारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.