मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। संकट हरण श्री बालाजी दरबार का सात दिवसीय विराट श्री बालाजी महोत्सव शुक्रवार से गुलजारी मल धर्मशाला में आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। पूजन के बाद कलश यात्रा गुलजारीमल धर्मशाला से आरंभ हुई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण किये चलती रहीं। बैंड एवं बाइक से भजन कीर्तन होता रहा। भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालु झूमते रहे। कलशयात्रा ताड़ी खाना चौक, कोर्ट रोड, गुरहट्टी, बाजार गंज, कोतवाली, टाउन हाल, बुधबाजार चौराहा होते हुए आयोजन स्थल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। जहां कलश स्थापित किये गए। जहां महंत रमेश वशिष्ठ नक हनुमंत कथा सुनाकर श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया। इस दौरान नरेश आरोरा, शंभम वशिष्ठ,अनुराग, शिवम उपाध्याय, मनीष, राकेश रस्तोगी, दीपक कश्यप, गोपाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...