हल्द्वानी, फरवरी 6 -- लालकुआं। श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रानगर द्वितीय में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। कथा व्यास पंडित मनोज कृष्ण जोशी ने प्रवचनों में देवी की महिमा का वर्णन किया। मुख्य यजमान गोकुलानंद उपाध्याय, शेर सिंह दानू, चंद्रशेखर कर्नाटक, चेतन पांडे, बीना जोशी, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, किशन, विपिन, सूर सिंह, पूरन नगरकोटी, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...