औरैया, दिसम्बर 14 -- दिबियापुर, संवाददाता। औद्योगिक नगर दिबियापुर के रामकृष्ण नगर मोहल्ले में रविवार को ओवरब्रिज के नीचे श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर बाद वृंदावन से पहुंचे युवा आचार्य सुशील महाराज के सानिध्य में आयोजन स्थल से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कलश यात्रा रामकृष्ण नगर से प्रारंभ होकर नहर कोठी के पास पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा बाबा परमहंस बगिया होते हुए कथा स्थल पर लौटी। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। परीक्षित राजकुमारी और रमेशचंद्र शर्मा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.