गढ़वा, फरवरी 21 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र चंद्री स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्री रूद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को यज्ञाचार्य बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में 5 हजार 51 कलश के साथ महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। उस दौरान सजी रथ पर सवार होकर यज्ञाचार्य बाबा केशव नारायण दास के द्वारा कलश यात्रा का नेतृत्व किया गया। श्रद्धालु महावीरी झंडा के साथ शामिल थे। श्रद्धालु यज्ञ स्थल से चलकर ब्लॉक रोड, रैसुआ लोहारपूरवा, पुरानी अस्पताल, मेन रोड, बस स्टैंड होते हुए कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट पहुंचे। वहीं सभी श्रद्धालुओं के कलश में मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य विजयकांत दुबे के द्वारा जल भराया गया। वहां से वापस लौटकर कलश स्थापित किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.