बागेश्वर, जनवरी 19 -- सैम मंदिर वार्ड नदीगांव में श्री शिव पुराण हवनात्मक कथा के पावन शुभारंभ पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। कलश यात्रा में क्षेत्र की मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय तथा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कलश यात्रा का शुभारंभ सैम मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा बाबा बागनाथ मंदिर से होते हुए सरयू-गोमती संगम तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः सैम मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों, शंखनाद तथा जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया। मार्ग भर श्रद्धालुओं की उपस्थिति तथा आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूर...