महाराजगंज, मार्च 19 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी के सड़कहवा गांव स्थित डीह राजा स्थान पर कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यज्ञ स्थल से ढोल व नगाड़ों के साथ देवी-देवताओं के जयघोष के बीच कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य वशिष्ठ मुनि पाण्डेय के नेतृत्व में सड़कहवा स्थित डीह राजा मंदिर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। कलश यात्रा में 551 कन्याएं व महिलाएं पीताम्बर वत्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। लोगों के जयकारे के बीच महिलाओं के मंगल गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा कस्बा भ्रमण करने के बाद धर्मौली से होते हुए चंदन नदी घाट पर पहुंची और वहां जल भरकर वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। इसी के साथ ही यज्ञाचार्यों की उपस्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.