पलामू, मार्च 30 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रेहला स्थित सिद्धपीठ योगीवीर मंदिर परिसर में वासंतिक नवरात्र व श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ का 19वां अधिवेशन शनिवार को को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। ग्रासीम इंडस्ट्री के रेहला संस्थान के प्रमुख हितेंद्र अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी हजारों श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। महावीरी झंडे लिए नव परिधान में श्रद्धालुओं के साथ 501 कलश माथे पर लिए महिला-पुरुष, युवक- युवतियां कलश में शामिल हुए। मातारानी के जयकारे से रेहला कलश यात्रा के दौरान गूंजता रहा। यज्ञाचार्य पंडित प्रमोद पांडेय व मंदिर के पुजारी आलोक पाठक की अगुआई में निकली कलश यात्रा शहर के स्टेशन रोड होते हुए कोयल नदी में पहुंचा जहां गंगा पूजन के बाद सभी श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.