गिरडीह, फरवरी 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के धनुकडीह स्थित रामकिशुन बाबा मंदिर परिसर में रविवार को महिलाओं व युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर राम चरित मानस महायज्ञ के 51वां अधिवेशन का शुभारंभ किया। यज्ञाचार्य किशोर पांडेय के नेतृत्व में 251 महिलाएं कलश लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए धनुकडीह, रायडीह, टोलाटांड़ गांव का भ्रमण कर कर्मा नदी तक गई।‌ नदी में विधिवत पूजा अर्चना कर कलशों में जल भरकर पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया। बाद में नवाह परायण पाठ प्रारंभ कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इधर कोसोगोंदोदिघी गांव स्थित देवी मंडप प्रांगण में रविवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर श्रीमद भागवत कथा साप्ताह हवनात्मक महायज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञाचार्य के नेतृत्व में महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर कोसोगोंदोदिघी गांव स्थित राणा आहार प...