लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- कस्बे में श्रीलक्ष्मी महायज्ञ एवं ज्ञान भक्ति सत्संग समागम के पहले दिन जल कलश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। टेढ़ेनाथ धाम तक ट्रैक्टर ट्रॉली और गाड़ियों के साथ निकली गई कलश शोभायात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कन्याओं, महिलाओं व श्रद्धालुओं ने गोमती नदी से 108 कलशों में जल भरकर लाएं। कस्बे में सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित रोहित बाजपेई के सानिध्य में राघव बाजपेई, विकास बाजपेई ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लक्ष्मी पूजन कराकर ध्वजारोहण कराया। महायज्ञ के पहले दिन कलशों में जल भरने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ माता लक्ष्मी का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु टेढ़ेनाथ धाम पहुंचे। जहां गोमती नदी पर यज्ञाचार्य ने वैदिक पूजा कराकर विधि विधान से मुख्य यजमान ओमप्रकाश दीक्षित और मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.