रुद्रपुर, जनवरी 2 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। राधे-राधे मंदिर में आयोजित छह दिवसीय भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कथा व्यास पंडित रविनंदन शास्त्री समेत पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष सम्मिलित हुए। शुक्रवार को राधे राधे मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा सुरेंद्रनगर तारकेश्वर धाम में स्थित गंगा मंदिर पहुंची। वहां से कलश में पवित्र जल भरकर महिलायें कथा स्थल पर पहुंची। यहां कलशों की वैदिक मंत्रोच्चारणों की स्थापना की गयी। कलश यात्रा की अगुवाई कथा व्यास पंडित रविनंदन शास्त्री एवं भगवत प्रचार मंडल के सदस्यों ने की। यात्रा में शामिल भक्त राधे राधे नाम जपते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्ति मय हो उठा। प्रथम दिवस भागवत कथा के दौरान पंडित रविनंदन शास्त्री ने कहा कि संसार के कण-कण में ...