आगरा, नवम्बर 10 -- मलपुरा। श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का ग्राम जारुआ कटरा में भव्य शुभारंभ हुआ। रविवार को कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा कथा परीक्षित डॉ पातीराम शर्मा के निवास स्थान से कथा स्थल तक निकाली गई। मंगल गीत और जयकारों की गूंज से गांव की गलियां गुंजायमान हो उठी। वृंदावन धाम के आचार्य सुधाकर महाराज द्वारा व्यास पीठ ग्रहण की गई। आयोजक डॉ पातीराम शर्मा, आचार्य रामप्रकाश शास्त्री, उमेश शर्मा, संजय शर्मा, शिवकुमार शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, योगेश शर्मा, जितेंद्र दुबे, गीतम भगौर, जीतू चौधरी, राजू उपाध्याय ,भोलू दुबे , लखन दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...