हमीरपुर, नवम्बर 27 -- राठ, संवाददाता। मुख्य मार्ग स्थित एक कांप्लेक्स में कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन में मां शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम के मुख्य पीठाधीश्वर ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कस्बे के चौवट्टा मोहल्ला से कलशयात्रा का शुभारंभ हुआ। पीले कपड़ों में महिलाएं सिर पर कलश रख मंगल गीत गातीं हुईं चल रही थी। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। नगर भ्रमण के बाद कलश यात्रा का समापन मां शारदा कांप्लेक्स पहुंच कर हो गया। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास आचार्य पं. विवेक महाराज ने श्रीमदभागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि कथा का रसपान करने से मन शुद्ध होता है। जिस स्थान पर भागवत कथा होती है उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, केजी अग्रवाल, प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.