बोकारो, फरवरी 3 -- दुंदीबाद बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में कलश यात्रा के साथ सोमवार को श्री 16 वां शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा प्राचीन काली मंदिर से प्रारभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सेक्टर 3 टू टैक गार्डेन सरोवर में विधि विधान से जलभरी कार्यक्रम हुआ । कलश यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष व युवा शामिल थे। डीजे व बैंड बाजा के साथ भक्ति संगीत पर सभी श्रद्धालु पुनः जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए दुन्दीबाद बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर जत्था पहुंचा। मंदिर पहुंच कर सभी कलश को विधि विधान से यज्ञ शाला में स्थापित किया गया। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद हलुवा व शरबत वितरण किया गया। बनारस से आए हुए आचार्य विन्द द्वारा सभी पूजा व महायज्ञ करवाया जा रहा है। प्रतिदिन 8 फरवरी तक दोपहर में भंडारा का आयोजन होगा। संपूर्ण कार्यक्रम मां नन्दनी देवी के ...