गिरडीह, मई 28 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय के पुनीडीह स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर गांडेय बाजार का भ्रमण करते हुए महोदा मोड़ स्थित छठ घाट तालाब पहुंचा। छठ तालाब में यज्ञ के आर्चाय रविकांत शास्त्री ने विधि-विधान से कलश की पूजा कराई और कलश में जल भरवाया। इसके बाद पुनः कलश यात्रा गांडेय बाजार, भयहरण मंडा, जोराआम, मोहनडीह, पुराना बाजार सहित विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए यज्ञ कलश पहुंचा। बता दें कि कलश यात्रा में 451 कन्याकुमारी और महिलाएं माथे पर कलश लेकर चल रही थी। सभी महिलाएं भगवा वस्त्र धारण करके माथे में कलश लेकर क्रमागत रुप से आगे बढ़ रही थी। यज्ञ के मुख्य यजमान सह गांडेय पंचायत के मुखिया अमृत ल...