धनबाद, फरवरी 23 -- कलश यात्रा के साथ रविवार को दामोदरपुर में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हो गई। दामोदरपुर करमाटांड़ स्थित सेवा विहार कॉलोनी में श्रीश्री नर्मदेश्वर महादेव संकट मोचन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर यह अनुष्ठान किया गया है। अनुष्ठान के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। 251 कलश और 101 निसान लेकर सैकड़ों की संख्या में भक्त कलश शोभायात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा के साथ निकली सुंदर झांकी कलश यात्रा के दौरान आगे-आगे झारखंड की पारंपरिक झांकी चल रही थी। कलाकार छऊ नृत्य कर रहे थे। स्थानीय जलाशय से जल लेकर वापस कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां मंडप प्रवेश कराया गया। संध्या में अयोध्या से पहुंचे कथावाचक दिलीप शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.