हमीरपुर, जनवरी 19 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र के पतारा गांव स्थित लालदास बाबा आश्रम में दस दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। सोमवार शाम को कलश यात्रा निकाली गई, जिसके साथ ही धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। यह आयोजन प्रतिवर्ष 20 से 30 जनवरी के बीच होता है। कलश यात्रा में डीजे और ढोल-मंजीरों के साथ 'श्रीराम जय राम' संकीर्तन किया गया। महिलाएं और बच्चियां सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। यह यात्रा गांव के विभिन्न देव स्थलों से होकर गुजरी। मंगलवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा। इसके बाद रात 7 बजे से वृंदावन से आए बाल कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। 28 जनवरी से तीन दिनों तक दिन के समय रामलीला का मंचन होगा। गांव निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी, अश्वनी द्विवेदी, कर...