गिरडीह, फरवरी 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के दासडीह गांव में सोमवार को जलयात्रा के साथ चार दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा दासडीह के पांडेय टोला स्थित यज्ञ परिसर से शुरू होकर मध्य विद्यालय सड़क से होते हुए ठाकुर अहरा पहुंची। ठाकुर अहरा में यज्ञ के आचार्य सुखदेव पांडेय और पुरुषोतम पांडेय ने कलश की पूजा कराकर उसमें जल भरवाया। ठाकुर अहरा में जल भरने के बाद कलश यात्रा वासंती दुर्गा मंदिर, भयहरण मंडा सहित पूरे चार किलोमीटर तक गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ परिसर पहुंची जहां इसका समापन किया गया। बता दें कि कलश यात्रा में लगभग 201 महिलाएं और कन्याकुमारी शामिल थी। सभी महिलाएं और कन्याएं भगवा वस्त्र पहनकर माथे में कलश लेकर कतारबद्ध होकर धार्मिक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.